नैनपुर: जनपद शिक्षा केंद्र नैनपुर में विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए शुक्रवार 12 बजे से विकासखंड स्त्रिय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम मे सभी विषयो के कुल 41 मॉडल का प्रदर्शन किया। निर्णयको के अवलोकन के पश्चात निर्णय के आधार पर फर्स्ट, सेकेण्ड एवं थर्ड स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरुस्कार वितरण किये गये।