खींवसर में निजी स्कूल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। लालावास हनुमान जी मंदिर में आयोजित हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ और नवगठित कार्यकारिणी का माला व साफा पहनकर सम्मान किया गया। संरक्षक तेजाराम बिश्नोई ने रविवार शाम 5:00 बजे बताया कि इस दौरान क्षेत्र की निजी स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।