सफीपुर: आसीवन के औराई गांव में घर में आग,संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से ₹8 हजार नगदी, अनाज राख।
Safipur, Unnao | May 24, 2026 उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के औराई गांव में रविवार दोपहर 4 बजे एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा करीब तीन क्विंटल गेहूं, आठ हजार रुपये नकद और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग सूबेदार के घर में लगी और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने संसाधनों से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू प