पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह द्वारा बुधवार शाम 4:00 बजे धर्मसिंहवा थाना का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर, बैरक, कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह और महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं