जबलपुर: इंटरनेशनल 'सट्टा किंग' सतीश सनपाल पर जबलपुर पुलिस का शिकंजा, दुबई में बैठे भगोड़े की तलाश में जुटी SIT
जबलपुर के गोरखपुर क्षेत्र का रहने वाला इंटरनेशनल सट्टा किंग और भगोड़ा सतीश सनपाल इस समय पुलिस की रडार पर है। लगातार कानून की आंखों में धूल झोंक रहे सनपाल के दुबई में छिपे होने की पुष्टि हुई है। अब उसे वापस कानून के कटघरे में लाने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसके तहत पासपोर्ट निरस्तीकरण और अन्य जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं के लिए लगातार प