खंडवा नगर: खंडवा ओवरब्रिज पर गड्ढे में फंसे ऑटो और बाइक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पुरानी बस स्टैंड से इंद्रा चोक और एस.एन. कॉलेज जाने वाले ओवर ब्रिज की हालत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। दरअसल, इस ब्रिज पर बने बड़े गड्ढे में सोमवार को एक ऑटो अचानक फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जैसे ही ऑटो गड्ढे में अटका, ट्रैफिक कुछ देर के लिए जाम हो गया। वहीं थोड़ी ही देर बाद एक बाइक सवार भी फसा।जानकारी सोमवार को दोपहर 3 बजे के लगभग मिली ।