गुना नगर: रिलायंस पेट्रोल पंप के पास वाहन चलानी के नाम पर अवैध वसूली, गरीबों को थमाई जा रही फर्जी रसीद
गुना में ट्रैफिक पुलिस पर चालान के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक ग्रामीण से पहले 2000 रुपये मांगे गए, फिर सौदा 200 रुपये में तय हुआ। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने पुराने चालान की रसीद पर ओवरराइटिंग कर फर्जी पर्ची दी। यह पैसा सरकारी खाते में नहीं गया। मामला एसपी हितिका वासल तक पहुंचा है।