गड़हनी: गड़हनी पुलिस ने दो मोबाइल चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
गड़हनी पुलिस ने रविवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के सहंगी रोड से छिनतई गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो दिन पहले गिरोह ने एक बाइक व मोबाइल छीन लिया था जिसको लेकर गड़हनी थाना में कांड संख्या 50/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई किया और मोबाइल व बाइक के साथ दोनों को दबोच लिया