कटंगी: उपाड़बोपली में करंट लगने से घर के इकलौते बेटे की मौत
बड़े-बुजुर्गों से एक कहावत सुनी ही होगी, ‘काल बुलाता है’ और उसके बुलावे को कोई टाल नहीं सकता। ऐसी ही एक घटना कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम उजाड़बोपली से प्रकाश में आई है। महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर से एक दिन पहले ही यानी रविवार को अपने घर लौटे 20 वर्षीय युवक की आज सोमवार की सुबह करीब साढ़े 09 बजे बिजली का करंट लगने की वजह से मौत हो गई।