रामनगर: ऐतिहासिक पौराणिक लोधेश्वर महादेवा में आज सोमवार को हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक
ऐतिहासिक पौराणिक लोधेश्वर महादेवा में आज सोमवार को हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक। कई जनपदों से दूर-दूर से भक्तगण पहुंचे। आज सोमवार की दोपहर 3:00 बजे तक हजारों भक्तों के द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जा चुका है। लोधेश्वर महादेवा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश से भव्य कॉरिडोर बन रहा है।