भोगनीपुर: मूसानगर के निकट बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से तीन लोग घायल, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल, दो को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
थाना गजनेर के जाफराबाद निवासी अमन ने बताया कि बताया कि बुधवार की शाम करीब 4 बजे भाभी अलका व मां गुड़िया के साथ बाइक से मूसानगर जा रहे थे। रास्ते में मूसानगर के निकट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गुड़िया व अलका को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।