मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में जन समाधान में विधवा महिला को मिली बड़ी राहत, उपायुक्त ने ऑन-द-स्पॉट स्वीकृत की पेंशन
पलामू समाहरणालय में आयोजित जन समाधान कार्यक्रम में एक विधवा महिला को बड़ी राहत मिली। मेदिनीनगर के हमीदगंज की रहने वाली माया कुमारी सिन्हा ने उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को बताया कि वर्ष 2021 में कोरोना के दौरान उनके पति की मृत्यु हो गई थी। परिवार में कोई पुरुष सदस्य नहीं है और छोटी बच्ची के पालन-पोषण में उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है