सिल्ली: सोनाहातु के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित
Silli, Ranchi | Jan 20, 2025 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनाहातू के परिसर में सोमवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला का विधिवत् उद्धघाटन दीप प्रज्ज्वलित कर विधायक अमित कुमार महतो ने किया। उन्होंने कहा कि दूर - दराज के ग्रामीण मरीज इस मेले का लाभ जरुर ऊठाएं। मातृ - शिशु, मोतियाबिंद, दंत के बीमारी आदि से संबंधित स्टाल लगाए गए हैं।