सरस्वती कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, तारानगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रो.अजय कुमार शर्मा ने शिविर की सातों दिनों की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।