सांगानेर: राजस्थान के जैसलमेर में तापमान 46 डिग्री से अधिक, भीषण गर्मी और लू को लेकर मौसम विभाग ने 2 जिलों में अलर्ट जारी किया
राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। जैसलमेर में 40 साल में दूसरी बार अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में ही इतना तापमान दर्ज हुआ था। वहीं, जयपुर में दिन का पारा 43.5 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम केंद्र के अनुसार ये सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा है। वही मौसम केंद्र जयपुर में 2 जिलों मे लू को लेकर अलर्ट जारी किया है