बागपत: कस्बा टटीरी स्थित सीएनजी पंप के निकट अचानक एलटी लाइन का तार टूटकर हाइवे पर गिरा, हाइवे से गुजर रहे यात्री बाल-बाल बचे
शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे कस्बा टटीरी निवासी समाजसेवी पुलकित गोयल के मुताबिक मेरठ बागपत सोनीपत हाइवे किनारे लगे एक बड़े होर्डिंग के कारण यह हादसा हुआ है। बताया कि तार टूटकर गिरने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि उस दौरान हाइवे से गुजर रहे वाहन सवार यात्री बाल-बाल बच गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।