शाजापुर: पनवाड़ी ब्रेकर कट पॉइंट पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, घायल अस्पताल में भर्ती
शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पनवाड़ी ब्रेकर कट पॉइंट पर 11 अप्रैल की रात करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार पांच लोगों में से दो महिलाएं घायल हो गईं, जबकि तीन अन्य सुरक्षित रहे। घायलों की पहचान सुनीता पति संजय धाकड़ और रेखा पति श्रीलाल निवासी गुना के रूप में हुई है।