पुलिस थाना इंदवार अंतर्गत समीपी मोहल्ले से दो नाबालिग लड़कियो के लापता होने का मामला सामने आया है।बताया जाता है कि दोनो नाबालिग लडकिया उम्र क्रमश 15 वर्ष एवं 16 वर्ष के द्वारा जब घर वापस नही आई तो परिजनो ने उनकी खूब पता तलासी की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला जिसके बाद मामले की सूचना थाना इंदवार मे दी गई जहां पुलिस ने दोनो नाबालिग लड़कियो की गुमशुदगी दर्ज की है।