बरहट: मलयपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हुई मौत
Barhat, Jamui | Apr 14, 2024 मलयपुर थाना क्षेत्र के जमुई गिद्धौर मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान लखीसराय जिले के सिताईचक निवासी मुक्तेश्वर कुमार के रूप में की गई है। मृतक का चचेरा भाई अशोक यादव ने बताया कि वह अपने ससुराल झाझा थाना क्षेत्र से अपने घर लौट रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में टक्कर मार दिया।