कोडरमा: पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में आरपीएफ कोडरमा ने उड़ीसा के दो युवकों को गांजे के साथ किया गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा के द्वारा पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से गुरुवार को उड़ीसा निवासी दो व्यक्तियों को कुल 7 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा के द्वारा पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में जांच के दौरान उड़ीसा निवासी अबेता रैता उम्र 23 वर्ष और कुमारा गामंगा उम्र 26 शामिल है।