मानसी: कसरैया धार के विकास को मिली रफ्तार, डीएम ने किया स्थल निरीक्षण
खगड़िया जिले की प्राकृतिक सुंदरता और अनुपम छटा के लिए प्रसिद्ध मानसी एनएच-31 स्थित कसरैया धार झील के विकास को लेकर बड़ी पहल शुरू हो गई है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने कसरैया धार का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित ईको पर्यटन एवं पार्क विकास कार