फारबिसगंज: फारबिसगंज में मोहर्रम पर्व के अवसर पर विभिन्न कमिटी द्वारा बनाए गए आकर्षक ताजिया
मोहर्रम पर्व को लेकर फारबिसगंज में विभिन्न अखाड़ों द्वारा आकर्षक ताजिया बनाया गया। शुक्रवार को तीन बजे से विभिन्न अखाड़ों द्वारा ताजिया जुलूस निकाला गया। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नजर आई। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था की गई थी।