मांझी: नंदपुर में शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
Manjhi, Saran | Apr 13, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में सोमवार की सुबह एक थोक किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से भारी नुकसान हो गया घटना सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है दुकानदार छट्ठू लाल महतो ने बताया कि वह दुकान में ग्राहक को सामान दे रहे थे तभी अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते धुआं फैल गया शोर मचाने लोग पहुंचे और अथक प्रयास से आग पर काबू पाया।