मुरादाबाद: गांव रामनगर खागूवाला में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति समेत 5 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर सास, ससुर व ननद को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के गांव रामनगर खागूवाला निवासी यासीन ने बताया कि उसकी पुत्री खुशबू उर्फ भूरी का निकाह नौ दिसंबर 2024 को जिला रामपुर के थाना टांडा के गांव लाडपुर बीवी निवासी हुई।