भगवानपुर: रास्ते में मिला मोबाइल युवक ने पुलिस को सौंपा, पिकेट प्रभारी की पहल से धारक को मिला फोन, युवक की सराहना
भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला गांव में एक युवक ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर गिरे मोबाइल फोन को नौला पुलिस पिकेट में सौंप दिया। यह मोबाइल रविवार की दोपहर करीब बारह बजे नौला भगवती स्थान के समीप सड़क पर गिरा पड़ा मिला था।मोबाइल मिलने के बाद नौला भगवती स्थान निवासी अमित ठाकुर ने बिना देर किए मोबाइल को नौला पिकेट की पुलिस को सौंप दिया।