कहरा: कबीर चौक के पास से स्कूल जाने के लिए घर से निकला छात्र हुआ लापता, पिता ने सदर थाने में बरामदगी की लगाई गुहार
Kahara, Saharsa | Nov 19, 2024 घटना सदर थाना क्षेत्र के कबीर चौक के पास का है। जहां घर से 8वीं कक्षा का छात्र विशाल कुमार स्कूल जाने के लिए निकला पर वापस घर नही लौट सका। अपने स्तर से काफी खोजबीन किया गया पर पता नही चला। अब सदर थाना में आवेदन देकर लापता पुत्र की बरामदगी का गुहार लगायें है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ,खोजबीन की कार्रवाई की जा रही है।