धौलपुर: यातायात पुलिस का सख्त अभियान, शहर में अवैध रूप से खड़े वाहनों के काटे चालान
यातायात पुलिस ने शहर में दुकानों के सामने अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए। यातायात पुलिस प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि दुकानों के सामने वाहन खड़े कर देने से शहर में बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्य