हिलसा: हिलसा-थरथरी पथ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार माता-पिता घायल, मासूम बेटे की मौत
Hilsa, Nalanda | May 1, 2026 शुक्रवार की संध्या करीब 6:00 बजे हिलसा थरथरी पथ के हिलसा शहर से करीब 7 किलोमीटर पहले अज्ञात चार चक्का वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार माता-पिता घायल हो गए जबकि 5 वर्षीय पुत्र की घटनास्थल पर मौत हो गई, हिलसा थाना क्षेत्र के जोगीपुर पंचायत के मलकाना परगांव निवासी विजय प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार एवं उसकी 35 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी दोनों घायल है.