खुसरूपुर: खुसरूपुर पुलिस ने गंगा नदी में अवैध रूप से बालू खनन कर रहे एक पोकलेन और चार ट्रैक्टर को किया जब्त।
खुसरूपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के सामने गंगा के दियार क्षेत्र में अवैध बालू खनन कर रहे एक पोकलेन चार ट्रैक्टर के साथ दो चालक को गिरफ्तार किया गया है। चालक लोहरदगा का करण उरांव और तेलमर का विक्की कुमार है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि खनन विभाग को सूचना देते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।