भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र भाटिया के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सूरजगढ़ में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।