हरदा: बड़झिरी अग्निकांड: सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष, 8 गरीब परिवारों के घर राख
Harda, Harda | Apr 11, 2026 ग्राम बड़झिरी में भीषण आग लगने से 8 गरीब परिवारों के घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। इस हादसे में 4 बकरियां, 1 बैल और एक ट्रैक्टर भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए। वहीं, घरों में रखा गेहूं और अन्य खाद्यान्न जल जाने से प्रभावित परिवारों के सामने खाने-पीने का भी संकट खड़ा हो गया है।