बीघापुर: बिहार थाना पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को मलौना तिराहे से किया गिरफ्तार
थाना बिहार पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। 04 नवम्बर को वादी की तहरीर पर थाना बिहार पर पास्को एक्ट पंजीकृत किया गया था। आज रविवार को थानाध्यक्ष राहुल सिंह मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा अभियुक्त अतुल द्विवेदी पुत्र रामकिशोर द्विवेदी निवासी ग्राम कुम्भी को गिरफ्तार किया गया है।