पातेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 7वीं कक्षा के छात्रा से रेप मामले में पीड़िता का बयान बुधवार की शाम 7 बजे के करीब सामने आया है। घटना के तीन दिन बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। हालांकि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा करती है। मालूम हो कि बीते रविवार की देर रात पड़ोस के ही युवक ने किशोरी को घर में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया था।