मिश्रिख: मिश्रिख के कमोलिया गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, चले ईंट-पत्थर, वीडियो हुआ वायरल
जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक गर्भवती महिला सहित चार लोग जख्मी हुए है। पीड़ित परिवार द्वारा मामले की तहरीर थाने में दी गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। दोनों पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।