अनूपपुर: तहसील परिसर में घायल कबूतर को मिला जीवनदान, वन्यजीव संरक्षक ने कराया उपचार
अनूपपुर। नवीन तहसील परिसर स्थित अभिभाषक कक्ष में पंखे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हुए कबूतर का वन्यजीव संरक्षक शशिधर अग्रवाल ने तत्परता दिखाते हुए उपचार कराया। सूचना मिलने पर वे अपने सहयोगियों छोटेलाल यादव एवं मोहन सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और घायल कबूतर को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों भारती सिंह एवं ईश्वरदीन सिंह से प्राथमिक उपचार करा