लवकुशनगर: लवकुशनगर में गरीब के खाते से 14 हजार की कथित धोखाधड़ी, निजी बैंक संचालक पर गंभीर आरोप
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jul 5, 2026
लवकुशनगर थाना क्षेत्र में एक गरीब खाता धारक ने निजी बैंक संचालक पर उसके खाते से कथित रूप से 14 हजार रुपये धोखाधड़ी कर निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने रविवार की सुबह 9 बजे बताया कि मामले की शिकायत लवकुशनगर थाने में आवेदन देकर की है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।