वाराणसी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदितराज ने नेशनल हेराल्ड एवं मनरेगा को लेकर सरकार को घेरा
Sadar, Varanasi | Dec 21, 2025 वाराणसी। मोदी सरकार ने “सुधार” के नाम पर लोकसभा में एक और बिल पास करके दुनिया की सबसे बड़ी रोज़गार गारंटी स्कीम मनरेगा को खत्म कर दिया है। यह महात्मा गांधी की सोच को खत्म करने और सबसे गरीब भारतीयों से काम का अधिकार छीनने की जान-बूझकर की गई कोशिश है।