छौड़ाही: ऐजनी पैक्स चुनाव में लक्ष्मी यादव की जीत, 47 वोटों से मोहम्मद इजराइल को हराया।
बुधवार की शाम लगभग 8:00 बजे के करीब परिणाम घोषित होने पर छौड़ाही प्रखंड की ऐजनी पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव का परिणाम देर शाम घोषित कर दिया गया। कड़े मुकाबले में लक्ष्मी यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद इजराइल को 47 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई