विदिशा नगर: अरबरिया में नरवाई में भीषण आग, सैकड़ों बीघा खेत चपेट में
विदिशा जिले के अरबरिया गांव में गुरुवार शाम 6 बजे खेतों की नरवाई में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि सैकड़ों बीघा खेत इसकी चपेट में आ गए। तेज हवा के कारण आग लगातार फैलती रही, जिससे किसानों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया।