चतरा: पिंडारकोण गांव के पूर्णाडीह टोला में घर के पास रखे पुआल में अचानक आग, खपरैल मकान भी जला
Chatra, Chatra | May 27, 2026 चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के पिंडारकोण गांव स्थित पूर्णाडीह टोला में एक घर के समीप रखे पुआल में अचानक आग लग गई।आग लगने से स्व.तिलक साव के पुत्र गोविंद साव का खपरैल का मकान जलकर नष्ट हो गया।साथ ही घर में रखे अनाज सहित अन्य समाग्री जल कर नष्ट हो गया।बताया गया कि घर में आगलगने की भनक तब हुई,जब घर से धुंआ निकलते देख आसपास के ग्रामीणों ने हो हल्ला किया।