दलौदा: 76 साल बाद भी लखमाखेड़ी गांव में श्मशान पर टीन शेड नहीं, बारिश में खुले आसमान के नीचे हुआ अंतिम संस्कार
मंदसौर के लखमाखेड़ी गांव में आजादी के 76 साल बाद भी श्मशान घाट पर टीन शेड नहीं है। बारिश के दौरान ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार करना पड़ा, ग्रामीणों ने बताया कि कई बार मांग के बावजूद सुविधा नहीं मिली। उन्होंने प्रशासन से जल्द श्मशान पर टीन शेड बनवाने की मांग की,