धमतरी: अज्ञात वाहन के रौंदने से साइकिल सवार व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत, लाश के उड़ गए चीथड़े
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत आमदी में शनिवार रविवार की रात एक भीषण हादसा हो गया। जहाँ साइकिल में जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे साइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही लाश के चिथड़े उड़ गए। सूचना पर अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वही अभी मृतक की पहचान नही हो पाई है।