मनावर: मनावर में रावण दहन स्थल बदलने पर विवाद, नागरिकों ने किया विरोध
Manawar, Dhar | Sep 22, 2025 मनावर में रावण दहन स्थल बदलने पर विवाद, नागरिकों ने किया विरोध। मनावर नगर में पिछले 70 वर्षों से जूनी मनावर दशहरा मैदान में रावण दहन की परंपरा चली आ रही है। इस बार नगर परिषद द्वारा स्थान परिवर्तन की योजना बनाई गई, जिसका स्थानीय नागरिकों ने विरोध शुरू कर दिया है।