भरतपुर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया शुक्रवार शाम करीब 4 बजे रूपवास पहुंची। इस दौरान संभागीय आयुक्त कठोतिया ने एसडीएम कार्यालय,उपजिला अस्पताल, लाल महल, शाही तालाब का निरीक्षण किया। उपजिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। जिस पर संभागीय आयुक्त ने बीसीएमओ डॉ लखन चौधरी से सफाई व्यवस्था को सही करने को कहा।