शाजापुर: ग्राम सिमरोल में नाली विवाद में लाठी-डंडे चले, 6 घायल, 2 महिलाएं इंदौर रेफर, पड़ोसियों पर केस दर्ज
शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरोल में मंगलवार शाम पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। इस झड़प में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल महिलाओं को इंदौर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह विवाद मंगलवार शाम 7 से 8 बजे के बीच हुआ, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला