बासोदा: ग्राम बरेठ में आपसी रंजिश के चलते चार अज्ञात लोगों ने युवक के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
बासौदा के ग्राम बरेठ में आपसी रंजिश को लेकर अज्ञात चार लोगों द्वारा युवक के साथ मारपीट करने और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है फरियादी युवक की शिकायत पर बासौदा शहर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है घटना रविवार रात करीब 8:00 की बताई जा रही है।