जलेसर: एटा में बाइक ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, तीन घायल, सावंत खेड़ा पुलिया के पास हुआ हादसा, जल लेने जा रहे थे श्रद्धालु
Jalesar, Etah | Aug 2, 2026 एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र में सावंत खेड़ा पुलिया के पास रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में तीन कांवड़िये घायल हो गए। एक बाइक सवार ने पीछे से कांवड़ियों की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। घायल कांवड़िये आगरा से कछला गंगा घाट जल लेने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती बाइक चालक को लिया हिरासत में।