सीकर के उद्योग नगर थाने में साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज हुआ है मंगलवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार एक 58 साल के बुजुर्ग के क्रेडिट कार्ड से किसी ने 1 लाख 41 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर उद्योग नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि ना तो उसके पास कोई ओटीपी आया था और ना ही कोई कॉल आया था।