फूलपुुर: वीआईपी ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल की हुई मौत
फूलपुर क्षेत्र के सराय शेखपीर उर्फ सलमापुर निवासी हेड कांस्टेबल रामप्रवेश की फतेहपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में वीआईपी ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी हसवा चौकी क्षेत्र के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार 01 बजे मिली जानकारी।