चैनपुर: शाहपुर मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के जेनरल खलीफा बने विक्की कुरैशी, अंजुमन के सदर ने दी बधाई
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर मदरसा में मंगलवार को अंजुमन इस्लामुल मुस्लिम शाहपुर की निगरानी में मोहर्रम इंतजामिया कमेटी का चुनाव कराया गया। चुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया अपनायी गयी। जेनरल खलीफा पद के लिए दो उम्मीदवार विक्की कुरैशी एवं रेयाजुद्दीन शाह उर्फ लादेन सामने आए। वोटिंग के दौरान विक्की कुरैशी को 148, जबकि रेयाजुद्दीन को मात्र 10 मत प्राप्त हुए।